बिहार में गंगा सहित कई नदियां उफान पर, CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 04:19 PM (IST)

पटनाः बिहार में गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है जिसके चलते पटना से सटे इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वे किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव भी मौजूद रहे। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा नदी बक्सर, दीघाघाट, गांधी घाट, हाथीदह, मुंगेर, कहलगांव, साहेबगंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

राज्य में गंगा, कोसी, बागमती, कमला बलान और गंडक सहित अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गया है। बता दें कि सीएम नीतीश ने गुरुवार को पटना से सटे कई इलाकों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों काे अलर्ट रहने के साथ ही कई आवश्‍यक निर्देश दिए।  

prachi