पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, CM नीतीश ने नम आंखों से दी विदाई

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 05:14 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शमिल हुए। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर संपन्न हुआ।

घाट पर नीतीश कुमार ने स्व. अरुण जेटली के पार्थिव शरीर का नम आंखों से अंतिम दर्शन किए और भावभीन श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अन्य भी उपस्थित थे।

इससे पहले शनिवार को नीतीश कुमार ने अरुण जेटली के ए-44, कैलाश कालोनी, नई दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया एवं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी थी। बता दें कि शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।
 

prachi