CM नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य की ली जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 08:26 PM (IST)

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सुशील कुमार मोदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर लोगों के बीच फिर से उपस्थित होकर उनकी सेवा करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static