रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 05:37 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां और एवं महाराष्ट्र के माटुंगा की पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा कि चंद्रकांता गोयल एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थीं। वह महाराष्ट्र की माटुंगा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक भी रही थीं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Edited By

Ramanjot