राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की पत्नी का हुआ निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2020 - 03:22 PM (IST)

पटनाः जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की पत्नी आशा ठाकुर का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की पत्नी एवं समस्तीपुर की प्रमुख समाजसेवी आशा ठाकुर का सोमवार सुबह नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 64 वर्ष की थी। आशा ठाकुर पिछले कई सालों से बीमार चल रही थी।

इस बीच ठाकुर ने बताया कि बिहार मे लॉक डाउन की वजह से उनका अंतिम संस्कार नई दिल्ली में ही संपन्न होगा। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी सांसद प्रिंस राज ने ठाकुर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static