लालू यादव को CM नीतीश ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 01:15 PM (IST)

पटनाः लालू प्रसाद यादव के 71वें जन्मदिन पर देश के बड़े-बड़े नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वह उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

जीतन राम मांझी ने लालू को बताया नेल्सन मंडेला
बिहार के ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लालू को बधाई देते हुए उन्हें भारत का नेल्सन मंडेला बताया। जीतन राम मांझी ने कहा कि वह उनके जन्मदिन पर लालू की दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत के नेल्सन मंडेला हैं। 

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। 

Nitika