कांग्रेस नेता ने अशोक और नीरज से की इस्तीफे की मांग, कहा- अभी भी मंत्री बने रहना अनैतिक

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 10:54 AM (IST)

पटनाः बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा ने परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अशोक चौधरी और नीरज कुमार के मंत्री के पद पर बने रहने को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का ऐसा करना अनैतिक और संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सही है कि किसी भी सदन का सदस्य ना रहते हुए मुख्यमंत्री किसी को मंत्री बना सकते हैं। उस मंत्री के लिए पद की शपथ के छह माह के अंदर सदन का सदस्य होना अनिवार्य होता है। लेकिन, अशोक चौधरी और नीरज कुमार नए मंत्री नही बल्कि मंत्री पद पर रहते हुए बतौर विधान परिषद सदस्य का उनका कार्यकाल 06 मई 2020 को समाप्त हो गया।

मिश्रा ने कहा कि वे अब किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहे इसलिए उन्हें कायदे से मंत्री पद से इस्तीफा देकर नैतिक और संवैधानिक परंपरा का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्हीं दोनो मंत्रियों के साथ ही बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद जी का भी परिषद सदस्य के तौर पर कार्यकाल पूरा हुआ है। उन्होंने परिषद के सभापति पद का त्याग कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static