समस्तीपुरः महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 05:55 PM (IST)

समस्तीपुरः बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समस्तीपुर जिला समाहरणालय के निकट धरना-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मदअबू तमीम की अध्यक्षता में आयोजित धरना में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश पर्यवेक्षक शंकर कुमार झा और जिलाध्यक्ष मो. तमीम ने कहा कि केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार सभी मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। देश में मंदी का असर लगातार गहराता जा रहा है।

वहीं सरकारी नौकरियों के अवसर तकरीबन खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में मंहगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं।


 

Nitika