बिहार में 4598 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, एक दिन में मिले 146 पॉजिटिव केस

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 10:48 AM (IST)

पटनाः बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 146 लोगों के काेरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4598 हो गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम जारी जांच रिपोर्ट में गया जिले में 10, मुंगेर में सात, औरंगाबाद में छह, किशनगंज और सीवान में पांच-पांच, दरभंगा में चार, पूर्वी चंपारण में तीन, मुजफ्फरपुर में दो तथा पूर्णिया, रोहतास, भोजपुर, गोपालगंज और समस्तीपुर में एक-एक मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें छह महिलाएं भी हैं।

वहीं इससे पहले दोपहर को आई जांच रिपोर्ट में कुल 99 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बता दें कि राज्य में अबतक 2233 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं। वहीं अभी प्रदेश में 2335 मरीज एक्टिव हैं।

Edited By

Ramanjot