अपराधियों ने चाचा-भतीजा को मारी गोली, एक ने मौके पर तोड़ा दम

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 06:29 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। आए दिन बेखौफ अपराधी हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उसके चाचा को घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। बलिया के पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि पहाड़पुर गांव निवासी संजय महतो (40) और चाचा रामदेव महतो घर पर थे। तभी अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने संजय महतो की गोली मारकर हत्या कर दी और चाचा को घायल कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पहाड़पुर गांव के मुखिया पति नंद किशोर महतो समेत पांच अन्य लोगों के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इस मामले में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static