नालंदा के क्वारंटाइन केंद्र में प्रवासी मजदूर की मौत, 24 मई को दिल्ली से लौट था बिहार

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 03:38 PM (IST)

राजगीरः बिहार में नालंदा जिले के भागन विगहा थाना क्षेत्र के बाल विकास विद्यालय में बने क्वारंटाइन केंद्र में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर का स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं जांच के बाद ही मजदूर की मौत का कारण पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर नालंदा के मानपुर थाना के तिउरी गांव का रहने वाला था। वह 24 मई को दिल्ली के सीमापुरी इलाके से आया था, जिसके बाद उसे क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया था। वहीं रविवार की देर रात प्रवासी मजदूर की तबीयत खराब हो जाने से उसकी मौत हो गई। मजदूर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।

वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीज की तबीयत खराब होने पर अधिकारियों से एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने को कहा गया था। लेकिन, एम्बुलेंस में देरी होने से मजदूर ने क्वारंटाइन केंद्र में ही दम तोड़ दिया।

Edited By

Ramanjot