बिग बाॅस 12 में आते ही छा गए दीपक और उर्वशी

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 05:17 PM (IST)

पटनाः कलर्स चैनल पर आने वाला रियलिटी शो बिग बाॅस 16 सितम्बर से शुरू हो गया है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने अंदाज में एंट्री ली। वहीं इस बीच बिहार से आए भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर और उर्वशी चर्चा में बने हुए हैं।

उर्वशी और दीपक सलमान खान को अपने सामने देखकर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। उर्वशी तो काफी देर तक सलमान से नजर ही नहीं हटा पाई। उर्वशी ने बताया कि वह शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन है। शो के दौरान उसने सलमान से शाहरुख खान से मिलवाने की गुजारिश भी की। दोनों शो में एक पिंजरे में कैद होकर पहुंचे। साथ ही दोनों ने 'तुम देना साथ मेरा' रोमांटिक गाना भी गाया।

बता दें कि, दीपक बिहार का जाना माना नाम हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप की बॉलीवुड फिल्म 'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' और 'मुक्‍काबाज' में गाने गाए हैं। हालांकि, बॉलीवुड फिल्मों में सुपरहिट गाने देने के बाद भी वह सिंगिंग इंडस्ट्री का बड़ा नाम नहीं बन पाए हैं। 

Deepika Rajput