11 फरवरी को हड़ताल पर जाएंगे बिजलीकर्मी, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव ने दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 06:56 PM (IST)

पटनाः बिजली विभाग के कर्मचारी और इंजीनियर 11 फरवरी को हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल का कारण कंपनी का निजीकरण बताया जा रहा है। वहीं इसे लेकर ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है।

विभाग के सीएमडी सह ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कंपनी के निजीकरण को केवल अफवाह बताया है। उन्होंने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली कंपनी के इंजीनियर या फिर कर्मचारी निजीकरण के सवाल पर हड़ताल पर गए तो उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है। साथ ही मंत्री ने ये भी कहा कि कर्मचारियों पर भारतीय दंड विधान संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं आम लोगों को असुविधा न हो, इस वजह से हड़ताल को एस्मा यानी एसेंसियल सर्विसेस मेंटेनेंस एक्ट की परिधि में शामिल कर दिया गया है। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के बयान पर पावर इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन (पेसा) के महासचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की एस्मा लगाने की घोषणा से यहां कोई डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यभर के विद्युत अभियंता और कर्मी 11 फरवरी की सुबह छह बजे से 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static