छात्रवृति की राशि में करोड़ों के गबन का हुआ खुलासा, प्रिंसिपल सहित 5 के खिलाफ FIR दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 01:31 PM (IST)

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद से सरकारी राशि में गबन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला कॉलेज के गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए दी जाने वाली छात्रवृति की राशि में हेराफेरी करने से संबंधित है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के महाराजगंज रोड स्थित मेगसॉफ्ट कॉलेज से जुड़ा हुआ है। गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए दी जाने वाली छात्रवृति में दो करोड़ दो लाख सोलह हजार की राशि का गबन किया गया है। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब डीएम राहुल महिवाल को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने इसकी जांच का जिम्मा सदर एसडीओ को दिया।

जांच में तत्कालीन कल्याण विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी की मिलीभगत से 2 करोड़ 2 लाख 16 हजार के गबन की बात सामने आई है। बाद में निवर्तमान जिला कल्याण पदाधिकारी ने इसके तहत एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में मेगसॉफ्ट कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार, उसके बेटे तथा कॉलेज के सचिव अभिषेक प्रियदर्शी, तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी शांति भूषण आर्य, कल्याण विभाग के तत्कालीन संरक्षक तथा एक सहायक को आरोपी बनाया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static