लाल किले पर भारत पर्व का आयोजन, उठा पाएंगे बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का आनंद

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 06:01 PM (IST)

 

नई दिल्ली/पटनाः लाल किले पर बिहार की अद्वितीय एवं समृद्ध सांस्कृतिक विविधता की गरिमा को देखने का एक सुनहरा मौका है। यहां छह दिवसीय भारत पर्व का आयोजन किया गया है। भारत पर्व का उद्घाटन रविवार को हुआ था।

यह एक उत्कृष्ट अवसर है, जिसमें लोग बिहार की कला-संस्कृति, पर्यटन, खानपान एवं हस्तशिल्प का आनन्द ले सकते है। इसमें बिहार का थीम पवेलियन, हस्तशिल्प पवेलियन एवं फूड स्टॉल है। थीम पवेलियन महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर केंद्रित है। भारत पर्व में बिहार का स्वादिष्ट खाना विशेष आकर्षण का केन्द्र है। राज्य के हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

लाल किला पर 31 जनवरी को बिहार के कलाकारों द्वारा ‘झिझिया झूमर कजरी' पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पैंतीस मिनट का यह कार्यक्रम दोपहर 02:45 बजे आरम्भ होगा। यह आम जनता के लिए 31 जनवरी तक प्रतिदिन 12 बजे दोपहर से 10 बजे रात्रि तक खुला रहेगा।

बिहार के स्थानीय आयुक्त विपिन कुमार ने बिहार पवेलियन एवं स्टॉल का भ्रमण किया। उन्होंने आम जनता से यहां आकर बिहार की अद्वितीय, समृद्ध एवं विविधतापूर्ण संस्कृति का आनन्द उठाने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static