कन्हैया के काफिले पर हमलाः शिव सैनिकों समेत 30 के खिलाफ FIR दर्ज, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2020 - 01:45 PM (IST)

आराः अपनी जन-गण-मन यात्रा के दौरान लगातार विरोध का शिकार हो रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को फिर हमला हुई था। इस मामले में भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस ने शिवसेना के जिला प्रमुख समेत 10 शिव सैनिकों और 15-20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिवसेना के महासचिव विक्रमादित्य और संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हमले के दौरान काफिले से कुचलकर घायल हुए शिवसैनिक सनी तिवारी का भी इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

हालांकि इस मामले में शिव सैनिकों का कहना है कि कन्हैया समर्थकों द्वारा भी पथराव और लाठी-डंडों से हमले किया गया था। इसके बावजूद भी पुलिस एक पक्ष के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। बता दें कि शुक्रवार को वह आरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच गजराजगंज के बामपाली गांव में कुछ लोगों ने कन्हैया के काफिले पर पथराव कर दिया। इस हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
 

Nitika