इंजीनियर लड़के का कराया गया 'पकड़उआ विवाह', लड़की बोली- 1 साल से होती थी बात

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 10:42 AM (IST)

हाजीपुरः बिहार के हाजीपुर में एक रेलवे इंजीनियर का 'पकड़उवा विवाह' करवाने का मामला सामने आया है। समस्तीपुर रेल मंडल में कार्यरत इंजीनियर दुर्गा शरण को अगवा कर लिया गया। मारपीट के बाद उसकी शादी एक लड़की से जबरन कर दी गई। 'पकड़उवा विवाह' की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का आरोप है कि शनिवार रात वह ड्यूटी से बिदुपुर लौट रहा था। जनदाहा पावर ग्रिड के पास बोलेरो और दो बाइक पर सवार करीब 15 लोग आए। उन्होंने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद उसे राघोपुर पश्चिमी गांव ले जाया गया। जहां मारपीट के बाद उसकी एक लड़की से जबरदस्ती शादी करा दी गई।

वहीं लड़की ने भी आरोप लगाया है कि दुर्गा शरण से मेरी 1 साल से बात होती थी। हम दोनों की शादी के लिए सहमति बनी, लेकिन अचानक उसने दहेज की मांग कर दी। परिजनों को मैंने यह बात बताई। जिसके बाद उन्होंने मेरी शादी करवाने का फैसला लिया। लड़की के आरोप के बाद पुलिस सकते में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static