7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए JDU के पूर्व MLA, पार्टी में फायरिंग करने का लगा है आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 04:46 PM (IST)

पटना/नई दिल्लीः अपने दिल्ली के फार्म हाउस में नए साल की पार्टी के दौरान फायरिंग करने के आरोपी जदयू के पूर्व विधायक को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने राजू सिंह की पत्नी रेणु सिंह को सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक द्वारा फायरिंग करने के दौरान एक महिला को गोली लग गई जिसके चलते इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई है।

पूर्व विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को पूर्व विधायक राजू सिंह को साकेत कोर्ट में पेेश किया गया जिसके बाद उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस पर राजू सिंह के अधिवक्ता ने बताया कि गोली लाइसेंस वाली पिस्टल से चली है और पूर्व विधायक ने जानबूझ कर गोली नहीं चलाई है।

गौरतलब है कि घायल महिला को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अर्चना गुप्ता के रूप में हुई है। इस घटना को अंजाम देने के बाद पूर्व विधायक राजू सिंह मौके से फरार हो गया जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे यूपी के गोरखपुर के पास से गिरफ्तार किया। कहा जा रहा है कि राजू सिंह पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static