भीषण सड़क हादसाः ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत, 15 घायल

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 11:22 AM (IST)

सासारामः बिहार के रोहतास जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह राष्ट्रीय उच्च पथ दो पर टोल प्लाजा के निकट एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में पति-पत्नी समेत चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक और बस का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static