सासाराम कारामंडल में कर्मचारियों के लिए बनाया गया फुल बॉडी सैनिटाइजर कक्ष

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2020 - 02:45 PM (IST)

सासारामः बिहार का कारा विभाग जेलों में कैदियों को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने को लेकर चिंतित है। कारण यह है कि बिहार के ज्यादातर जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। जिस कारण इन लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस को बनाए रखना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में कारा विभाग ने जेल परिसर में आने जाने वाले पुलिसकर्मियों तथा कर्मचारियों को फुल बॉडी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की है।

इसके लिए सासाराम के मंडल कारा में मुख्य गेट पर फुल बॉडी सैनिटाइजर कक्ष तैयार किया गया है। जिस कक्ष नुमा गेट से होकर जब कर्मी या फिर नए कैदी गुजरते हैं तो उसका पूरा शरीर सैनिटाइजर हो जाता है। यह फुल्ली आटोमेटिक है। अब मंडल कारा में जो भी नए कैदी आते हैं। उन्हें इसी तरह से फुल बॉडी सैनिटाइज किया जाता है।

कारा के अंदर खाद्यान्न तथा अन्य सामान पहुंचाने वाले कर्मचारी, सुरक्षा में लगे प्रहरी,  कर्मचारी और अधिकारी मंडल कारा के परिसर में प्रवेश करने से पूर्व इसी सैनिटाइजर गेट से गुजरते हैं। ताकि संक्रमण का खतरा दूर हो जाए। बिहार के रोहतास जिले में यह एक नई व्यवस्था हैं।

Edited By

Ramanjot