सीतामढ़ी जेल की महिला कैदी के साथ मुजफ्फरपुर के अस्पताल में गैंगरेप, 2 पुलिसकर्मियों पर लगा आरोप

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 11:32 AM (IST)

सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ मुजफ्फरपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपहरण के मामले में जेल में बंद है। इस दौरान तबीयत खराब होने पर महिला को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में 11 नवंबर को भर्ती करवाया गया था। 22 नवंबर को जेल में वापस लौटी महिला ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कही। 

महिला का आरोप है कि 14 नवंबर की रात वह महिला पुलिसकर्मी के साथ टॉयलट गई थी। तभी दो पुलिसकर्मी शैलेश और छोटेलाल वहां आए और उन्होंने उसे बेहोश करके उसके साथ रेप किया। घटना की जानकारी होने पर जेल अधीक्षक ने डुमरा थाने में तहरीर भेजी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static