गिरिराज ने SP को लगाई फटकार, कहा- आप हत्या को कर रहे प्रोटेक्ट

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 02:45 PM (IST)

बेगूसरायः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में गिरिराज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर एसपी को फटकार लगा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने थानाध्यक्ष को राक्षस कहते हुए क्लास लगाई है।

दरअसल, कुछ दिन पहले शोकहारा के रहने वाले ट्रक मालिक रविंद्र कुमार राय की हत्या कर दी गई थी। वहीं गिरिराज सिंह मृतक के घर शोक सभा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान गिरिराज ने एसपी को फोन पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप हत्या को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। गिरिराज ने कहा कि आपने राक्षस लोगों को यहां बैठा दिया है जो लोगों को मारकर एक्सीडेंट की बात कह रहे हैं। जब लोग मिलने जाए तो उसे जेल।

साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरसते हुए कहा कि नीतीश कुमार कह दे तो लोग बेगूसराय जिला भी खाली कर देंगे। उन्होंने एसपी से कहा कि वह खुद इस्तीफा दे दें क्या। फुलवरिया में रविंद्र राय की गोली मारकर हत्या हुई, छात्र प्रिंस कुमार की हत्या हुई, आपको मालूम नहीं है। प्रिंस कुमार मामले में उनके परिजनों को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्या कर रहें हैं आप क्या विचार है या तो नीतीश कुमार को कहिए लोग बेगूसराय जिला खाली कर दें। या मैं ही यहां से इस्तीफा दे दूं। बेगूसराय में पुलिस का दहशत खत्म हो गया है।

Nitika