डोमिसाइल नीति को लेकर बोले गिरिराज- नफरत की दीवार खड़ी न करें तेजस्वी

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 05:25 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डोमिसाइल नीति को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नफरत की दीवार खड़ी न करें।

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे गिरिराज ने कहा कि 2005 से पहले 15 साल के शासनकाल में चरवाहा विद्यालय चला नहीं पाए। अब डोमिसाइल के नाम पर लोगों में भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक राजनीति नहीं चलेगी, अब बिहार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव नफरत की दीवार खड़ी न करें। उन्होंने कहा कि नौकरियों में 60 प्रतिशत जगह राज्य के लोगों के लिए रिजर्व है, उसके बाद ग्रेड थ्री और फोर के लिए हैं, तो फिर बचा कितना। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये सब सिर्फ भ्रम के सिवा कुछ नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static