निर्भया के दोषियों की फांसी पर बोले गिरिराज- जघन्य अपराध करने वालों के लिए सबक है ये

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 04:45 PM (IST)

पटनाः दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया कांड के दोषियों को आज सुबह फांसी पर लटका दिया गया। निर्भया को इंसाफ मिलने और दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि निर्भया के अपराधियों को फांसी की सजा, ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए सबक और कानून में आस्था रखने वाले के लिए न्याय है। बता दें कि सात साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला है। निर्भया कांड के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटका दिया गया।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर, 2012 की रात दरिंदों ने गैंगरेप और मर्डर की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में छह अपराधी शामिल थे, जिनमें से एक मुख्य आरोपी ने आत्महत्या कर ली। वहीं एक घटना के समय नाबालिग था, जिसे कोर्ट ने बालिग होने के बाद 3 साल की सजा दी और बरी कर दिया। वहीं चारों दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार को आज सुबह तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static