BJP नेता गिरिराज सिंह नवादा से नहीं बेगूसराय से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 10:58 AM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। इस बार लोकसभा चुनावों में बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। एनडीए में जदयू, भाजपा और लोजपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जदयू और भाजपा 17-17 सीटों पर तो वहीं लोजपा 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

बिहार भाजपा में कुछ उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है। इस दौरान कुछ नेताओं का टिकट कट गया है। भाजपा ने भागलपुर से शाहनवाज हुसैन का टिकट काट लिया है। वहीं पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा के स्थान पर भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

भाजपा ने आरा से आरके सिंह और पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह को टिकट दिया है। मधुबनी से हुकुमदेव यादव के बेटे अशोक यादव और बेगूसराय से भाजपा की तरफ से गिरिराज सिंह चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने सिवान, झंझारपुर, गोपालगंज और गया सीटों को छोड़ दिया है।

prachi