नवादा की सीट LJP के खाते में जाने पर गिरिराज नाराज, बेगूसराय से चुनाव लड़ने से किया इनकार!

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 12:19 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार में बीजेपी के कुछ नामों पर मुहर लग गई है। बीजेपी ने नवादा से मौजूदा सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिकट काटकर उन्हें बेगूसराय सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है।

नवादा से टिकट काटे जाने पर गिरिराज सिंह ने नाराजगी व्यक्त की है। जिसके बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को भी दे दी है। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि किसी केंद्रीय मंत्री की सीट नहीं बदली गई। सिर्फ उनकी सीट बदली जा रही है। बता दें कि, पिछली बार वो बेगूसराय से चुनाव लड़ना चाहते थे तो उन्हें नवादा भेज दिया गया था। अब वह नवादा से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो यह सीट लोजपा को दे दी गई।

ज्ञात हो कि, बीजेपी ने भागलपुर से शाहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया है। वहीं पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा के स्थान पर बीजेपी ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। बीजेपी ने आरा से आरके सिंह और पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह को टिकट दिया है। मधुबनी से हुकुमदेव यादव के बेटे अशोक यादव चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने सिवान, झंझारपुर, गोपालगंज और गया सीटों को छोड़ दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static