बारातियों को शराब पीने से मना करना वधू पक्ष को पड़ा भारी, दुल्हन छोड़कर भागा दूल्हा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2019 - 04:07 PM (IST)

छपराः बिहार के छपरा जिले में दूल्हे और बारातियों को शराब पीने से मना करना दुल्हन पक्ष को भारी पड़ गया। शराब पीने से मना करने पर दूल्हा और सारे बाराती दुल्हन को छोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद से दुल्हन के घर वाले काफी परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला सारण के रिवीलगंज थाना के खुर्द बंगरा गांव का है। बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गोपालनगर से आई थी। देव कुमार और सरस्वती की शादी होने के बाद बारातियों ने शराब पीनी शुरू कर दी जिसका दुल्हन पक्ष ने विरोध किया। इस पर वर पक्ष भड़क गया और बिना दुल्हन को लिए वहां से चले गए।

इस घटना के दो दिन बाद भी दूल्हा दुल्हन को विदा करने नहीं पहुंचा। सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिशें की जा रही है लेकिन बाराती और दूल्हा मानने को तैयार नहीं है। वहीं इस अनोखे मामले की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
 

prachi