पटना: आसरा शेल्टर होम की 2 और युवतियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 10:37 AM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के आसरा शेल्टर होम की दो युवतियों की मौत के बाद अब दो लड़कियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने के कारण दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार, शेल्टर होम की दो युवतियों की तबीयत सोमवार की रात अचानक बिगड़ गई। खून की कमी और चक्‍कर आने की शिकायत के बाद शेल्‍टर होम के कर्मचारियों ने ही उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती एक महिला की उम्र 55 साल जबकि युवती की उम्र 17 साल बताई जा रही है।

इससे पहले आसरा शेल्टर होम की दो लड़कियों की पटना मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इस पर होम के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने तबीयत बिगड़ने पर महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static