RLSP सुप्रीमो ने शिक्षा के मुद्दे पर बनाई मानव श्रृंखला, RJD-कांग्रेस के नेता रहे नदारद

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 03:12 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद आज यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर मानव कतार बनाई गई। कुशवाहा ने शिक्षा के मुद्दे को लेकर मानव कतार बनाने का आह्वान किया। वहीं कुशवाहा की इस मानव श्रृंखला में राजद और कांग्रेस के नेता दिखाई नहीं दिए।

उपेंद्र कुशवाहा ने 'हमें चाहिए शिक्षा और रोजगार, इसके लिए है मानव कतार' के थीम पर यह मानव श्रृंखला बनाई। इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हें बिहार सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। मानव कतार के जरिए नीतीश सरकार से कोई मांग नहीं की जाएगी। उन्होने एक बार फिर यह बात दोहराई कि बिहार विधान सभा चुनाव 2020 शिक्षा में सुधार के मुद्दे पर होना चाहिए।

रालोसपा की मानव कतार में 3 से 5 साल की उम्र के बच्चे टोपी लगाकर मानव कतार में खड़े दिखे। वहीं सबसे अहम बात यह रही कि इस मानव श्रृंखला में भी महागठबंधन के दलों की एकता नहीं दिखी। कुशवाहा ने महागठबंधन के तमाम दलों को आमंत्रित किया गया था लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी राजद और कांग्रेस के नेता इस मानव कतार में शामिल नहीं हुए। मानव श्रृंखला में सिर्फ वीआईपी के मुकेश साहनी ही पहुंचे।  

prachi