Lok Sabha election 2019ः औरंगाबाद सीट की अहम बातों पर डालिए एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 01:37 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनावों में कुछ ही समय शेष रह गया है। बिहार में 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव होने हैं। यह चुनाव सात चरणों में संपन्न करवाए जाएंगे। पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को मतदान होंगे। आखिरी चरण के चुनाव 19 मई को होने हैं। 23 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में चुनाव होने हैं। इस खबर में हम आपको औरंगाबाद सीट के बार में कुछ अहम जानकारी देंगे।
PunjabKesari
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह और उनके परिवार का औरंगाबाद सीट पर दबदबा माना जाता है। आजादी के बाद 1952 के पहले चुनाव में औरंगाबाद से सत्येंद्र नारायण सिंह जीतकर लोकसभा पहुंचे। उनके परिवार से 1999 में कांग्रेस की श्यामा सिंह फिर 2004 में निखिल कुमार जीते। 2009 में सुशील कुमार सिंह ने जदयू और 2014 में भाजपा की टिकट पर औरंगाबाद सीट से जीत हासिल की।
PunjabKesari

जिला विधानसभा
औरंगाबाद कुटुम्बा(SC), औरंगाबाद, रफीगंज
गया गुरुआ, इमामगंज(SC) और टिकारी

PunjabKesari
2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की संख्या
2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में औरंगाबाद में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 37 हजार 821 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 15 हजार 930, महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 21 हजार 793 और 98 ट्रांस जेंडर मतदाता शामिल हैं।
PunjabKesari
2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजे
औरंगाबाद सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा के सुशील कुमार सिंह ने 3,07,941 वोट हासिल किए थे वहीं कांग्रेस के निखिल कुमार 2,41,594 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। तीसरे स्थान पर जदयू के बागी कुमार वर्मा थे। उन्हें 1,36,137 वोट मिले थे।
PunjabKesari
लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे
औरंगाबाद सीट पर 2009 में हुए लोकसभा चुनावों में भी सुशील कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी लेकिन इस समय वह जदयू में थे। सुशील कुमार सिंह ने जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 2,60,153 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इन चुनावों में उन्होंने राजद के शकील अहमद को मात दी थी। इन चुनावों में शकील अहमद ने 1,88,095 वोट प्राप्त किए। कांग्रेस के निखिल कुमार 54,581 वोट हासिर कर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
डालिए एक नजर लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजों पर
इस साल हुए चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार निखिल कुमार ने 2,90,009 वोट हासिल कर जदयू के सुशील कुमार सिंह को हराया था। इन चुनावों में सुशील कुमार सिंह को 2,82,549 वोट मिले थे। सीपीआई(एमएल)(एल) के राजा राम 1,06,888 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static