कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती पर लॉन्च किया इंदिरा शक्ति ऐप, भाजपा ने ली चुटकी

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 04:30 PM (IST)

पटना: बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 74वीं जयंती के मौके पर इंदिरा शक्ति ऐप लॉच किया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के द्वारा यह एेप लॉन्च किया गया है। 

राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में गोहिल ने यह ऐप लॉन्च किया और इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के बीच मिर्ची स्प्रे भी बांटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश को वह इधर-उधर घूमा रहे हैं। 

भाजपा नेता ने ली चुटकी 
कांग्रेस की मोबाइल पर स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता मंगल पांडेय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजद के साथ गठबंधन में हैं तो कांग्रेस को सबसे पहले दुष्कर्म के आरोपित राजद विधायक राजवल्लभ को पार्टी से बाहर निकलवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के दर्शन के लिए वाजपेयी जी के अस्थि कलश को हर जगह ले जाया जा रहा है। 

prachi