पटना में लगे लंदन में रहने वाली JDU नेता की बेटी के पोस्टर, 2020 में ठोकी CM पद की दावेदारी

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 12:13 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी में जदयू नेता विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी के पोस्टर लगे हुए हैं। वह इस समय लंदन में रहती है। साथ ही उन्होंने खुद को साल 2020 में बिहार में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

जदयू नेता विनोद चौधरी ने कहा कि उनकी बेटी ने खुद को बिहार 2020 के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने कहा कि वह वयस्क और शिक्षित है। साथ ही यह उसका निर्णय है। विनोद चौधरी ने कहा कि पार्टी निश्चित रूप से इसका समर्थन नहीं करेगी यदि वह पार्टी के शीर्ष नेता को चुनौती दे रही है।

वहीं जदयू नेता की बेटी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार को गति चाहिए, बिहार को पंख चाहिए, बिहार को बदलाव चाहिए। क्योंकि बिहार बेहतर और बेहतर का हकदार है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बकवास राजनीति को खारिज करें, बिहार को 2020 में चलाने और उड़ान भरने के लिए प्लुरल्स से जुड़ें।

बता दें कि नीतीश कुमार के खिलाफ जहां एक तरफ महागठबंधन से तेजस्वी यादव का नाम सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहा था। वहीं इसी बीच अब एक तीसरी महिला उम्मीदवार ने भी सीएम पद की दावेदारी ठोक दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static