12 सितंबर तक बढ़ाई गई मुजफ्फरपुर मामले के सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 03:41 PM (IST)

मुजफ्फरपुर: बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित गिरफ्तार 10 आरोपियों की रिमांड 12 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश आरपी तिवारी द्वारा यह घोषणा की गई है। 

शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्रजेश ठाकुर सहित सभी आरोपियों को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया था। पेशी के दौरान ब्रजेश ठाकुर ने कहा था कि उसकी जान को खतरा है। उसे एक माओवादी के साथ जेल में रखा गया है। इस मामले पर कोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए कहा कि जेल में किसे किसके साथ रखना है इसका फैसला जेल अधिकारी करते हैं। 

मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में ब्रजेश ठाकुर, विकास, इंदु कुमारी, चंदा देवी, हेमा मशीह, किरण कुमारी, मीनू देवी, नेहा कुमारी, मंजू देवी सहित रवि रौशन को गिरफ्तार किया गया है। इन सबको 2 जून को हिरासत में लिया गया था। ब्रजेश ठाकुर उस एनजीओ का संचालक है जो बालिका गृह को चलाता था।

prachi