कन्हैया कुमार की ‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ महारैली में एक साथ दिखे कई दिग्गज

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 04:18 PM (IST)

पटनाः सीपीआई नेता कन्हैया कुमार द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ महारैली की शुरुआत आदिवासी नृत्य से हुई। महारैली को सफल बनाने के लिए गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर तैयारी की गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग नारे लगाते हुए महारैली में पहुंचे।

महारैली के लिए आयोजित मंच पर तुषार गांधी, मेधा पाटेकर, जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष मंच पर पहुंचे। रालोसपा नेता जितेंद्र नाथ ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला बोला। रालोसपा नेता ने गिरिराज सिंह को भारत में पाकिस्तान का राजदूत कह डाला। वहीं मंच पर कन्हैया कुमार के पहुंचते ही भीड़ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को प्रणाम के साथ सैल्यूट भी किया।

वहीं महारैली को संबोधित करते हुए माकपा नेता अवधेश कुमार ने कहा कि हमारी लड़ाई वैचारिक है। हम सब किसी भी कीमत पर देश में गोडसे की विचारधारा को नहीं चलने देंगे। शाहीन बाग की महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वो हमारे लिए आदर्श हैं। बता दें कि चंपारण में महात्मा गांधी के भितिहरवा आश्रम से कन्हैया कुमार की 30 जनवरी को शुरू ‘जन गण मन यात्रा’ का समापन महारैली से होगा।

Nitika