अनिश्चितकाल हड़ताल पर खगड़िया अस्पताल का स्टाफ, मरीजों को हो रहा बुरा हाल

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 01:08 PM (IST)

खगड़िया: खगड़िया के सदर अस्पताल के सारे कर्मचारी 6 महीने से वेतन ना मिलने की वजह से अनिश्चितकाल हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान हड़ताली नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने सिविल सर्जन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल का सारा काम ठप्प हो गया है।


एएनएम उर्मिला देवी ने बताया उनको 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से सब हड़ताल कर रहे हैं। उनके लिए काम करना मुश्किल हो गया है। हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज से आने वाले मरीजों को हो रही है। हड़ताल की वजह से या तो उन्हें निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है या बिना इलाज के ही वापिस घरों को लौटना पड़ रहा है।

वहीं हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एेलान किया है कि जब तक उनकी सारी मांगे नहीं मान ली जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Deepika Rajput