समझो समझाओ यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचे कुशवाहा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 12:49 PM (IST)

भागलपुरः समझो समझाओ देश बचाओ यात्रा पर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे। इस दौरान एक जनसभा में कुशवाहा ने एनआरसी और एनपीआर को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि केंद्र सरकार साजिश के तहत एनआरसी और सीएए लाई है, ताकि जनता गोलबंद हो जाए और उनको वोट दे दे। उन्होंने कहा कि अगर इनको नहीं रोका गया तो गरीब लोग चाहे हिन्दू हों या मुस्लिम सभी की नागरिकता समाप्त हो जाएगी।

कुशवाहा ने कहा कि देश में 35 से 40 करोड़ ऐसे लोग है जो अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाएंगे और उनकी नागरिकता समाप्त हो जाएगी। इसलिए इस कानून को रोकने के लिए हम समझो समझाओ यात्रा पर निकले हैं।

Nitika