मुंगेर सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ललन सिंह ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 03:55 PM (IST)

पटनाः बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुंगेर सीट से जदयू की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

राजीव रंजन सिंह ने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रसिद से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने साल 2014 में विधान परिषद के सदस्य मनोनित किए गए थे। उनका कार्यकाल 2020 तक था। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले ललन सिंह के जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा हो रही है।

बता दें कि ललन सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव में मुंगेर संसदीय क्षेत्र से जदयू की टिकट पर विजयी हुए हैं। उन्होंने गठबंधन में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को चुनावों में हराया है।

Nitika