पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर लालू परिवार ने व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 02:47 PM (IST)

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया है।

लालू ने ट्वीट में लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी के असामयिक निधन की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

वहीं राबड़ी देवी ने ट्वीट में लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन की दुखद ख़बर से व्यथित हूं। दुःख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के असामयिक निधन से मन व्यथित है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वहीं राज्यसभा सांसद व लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अरुण जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था। कई सप्ताह से एम्स में उनका इलाज चल रहा था।
 

prachi