लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन आज, पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उम्र के बराबर 71 पाउंड का केक किया तैयार
punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 10:25 AM (IST)
पटनाः राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का सोमवार को 71 साल के हो गए है। उन्हें जन्मदिन पर बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस अवसर पर राजद कार्यकर्त्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव अपना 71वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर तेजस्वी यादव के आवास पांच देशरत्न मार्ग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पार्टी कार्यकर्त्ताओं की तरफ से लालू प्रसाद की उम्र के बराबर 71 पाउंड का केक तैयार किया गया है। इस केक को उनके दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप काटेंगे।
बता दें कि रविवार को राजद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में भारी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा कैम्प लगाकर इतनी संख्या में रक्तदान नहीं किया गया था। हमें युवा साथियों पर गर्व है।
सामाजिक न्याय के पुरोधा श्री @laluprasadrjd जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आज बिहार भर में युवा राजद द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।बिहार में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा कैम्प लगाकर इतनी संख्या में रक्तदान नहीं किया गया था। हमें युवा साथियों पर गर्व है।#HBDLaluji pic.twitter.com/VGL3tQ1Hdb
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 10, 2018