चारा घोटाले के एक मामले में 16 जनवरी को CBI अदालत में पेश होंगे लालू

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 10:45 AM (IST)

रांचीः झारखंड के रांची में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने बिरसा मुंडा जेल प्रशासन को चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 16 जनवरी को पेश करने का आदेश दिया।

विशेष न्यायाधीश एस. के. शाही ने बिरसा मुंडा जेल प्रशासन को 16 जनवरी को यादव को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। इस दिन डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में राजद अध्यक्ष का बयान अदालत में कलमबंद करवाया जाएगा। इस मामले में अविभाजित बिहार के तत्कालीन पशुपालन मंत्री विद्यासागर निषाद का बयान रिकॉर्ड किया जा चुका है।

बता दें कि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 111 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें राजनेता, पूर्व नौकरशाह एवं आपूर्तिकर्ता शामिल है।

 

Nitika