जेल से ज्यादा अस्पताल में लालू यादव ने बिताया समय, सुरक्षा में हैं 42 पुलिसकर्मी

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 06:16 PM (IST)

पटनाः जेल जाते ही अक्सर राजनेताओं का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। रांची की बिरसा मुंडा जेल में पिछले 10 साल का आंकड़ा देखें तो यहां भर्ती राजनेताओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसमें बिहार के सबसे बड़े नेता लालू प्रसाद यादव का नाम भी शामिल है।

राजद प्रमुख लालू यादव 23 दिसंबर, 2017 से 3 अलग-अलग चारा घोटाला मामलों में जेल की सजा काट रहे हैं। अब तक 19 महीनों की जेल में 17 महीने उन्होंने अस्पताल में काटे हैं। वह रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें 42 पुलिसकर्मी सुरक्षा दे रहे हैं। जेल के इंस्पेक्टर जनरल वीरेंद्र भूषण ने बताया कि रिम्स के निदेशक लालू प्रसाद की स्वास्थ्य रिपोर्ट हर महीने भेजते हैं, लेकिन किसी भी रिपोर्ट में वह स्वस्थ्य और फिट नहीं पाए जाते हैं। जैसे ही वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाएंगे तब उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

बता दें लालू प्रसाद डायबटीज और ब्लड प्रेशर की बिमारी से जूझ रहे हैं। डॉक्टर झा का कहना है कि वह जेल प्रशासन को हर शुक्रवार लालू यादव की स्वास्थ्य रिपोर्ट भेजते हैं।

 

prachi