लालू यादव ने जेल के नियमों का किया उल्लंघन, फिर से RIMS में लगाया जनता दरबार

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 01:43 PM (IST)

रांची/पटनाः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं। लालू यादव ने फिर से रिम्स में जनता दरबार लगाकर जेल के नियमों का उल्लंघन किया है।

लालू यादव ने शनिवार को रांची के रिम्स अस्पताल में फिर से जनता दरबार लगाया। रिम्स के कॉटेज में जेल के नियमों का उल्लंघन करते हुए कई लोगों ने लालू यादव से मुलाकात की। वहीं इससे पहले भी शनिवार को लालू यादव ने सुरक्षा जवानों की मिलीभगत से रिम्स में जनता दरबार लगाया था।

बता दें कि लालू यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज करवा रहे हैं। जेल के नियमों के अनुसार, लालू यादव से सप्ताह में एक दिन शनिवार को 3 लोगों को मिलने की अनुमति है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static