CAA-NRC के विरोध में वामदलों ने बनाई मानव-श्रृंखला

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 06:48 PM (IST)

पटनाः बिहार में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में आज वामदलों ने मानव श्रृंखला बनाई। वामदलों के आह्वान पर पटना समेत राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में भी मानव श्रृंखला बनाई गई।

बता दें कि राजधानी पटना के स्थानीय बुद्ध पाकर् से ऐतिहासिक गांधी मैदान तक श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों और महिलाओं के साथ समाज के अन्य वर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
PunjabKesari
इस श्रृंखला में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली राज्य सचिव मंडल के सदस्य अरुण कुमार मिश्र, सर्वोदय शर्मा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, रामलला सिंह के अलावा महागठबंधन के घटक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नेता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static