LJP ने उपचुनाव के प्रचारकों में शामिल नहीं किया गिरिराज का नाम, चिराग पासवान ने दी ये सफाई

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 03:05 PM (IST)

पटनाः भाजपा सांसाद गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों की वजह से अकसर विवादों में घिरे रहते हैं। हाल ही में पटना में हुए जलजमाव को लेकर गिरिराज सिंह सीएम नीतीश को आड़े हाथों लेते रहे हैं। उनके विवादित बयानों से नाराज होकर एक तरफ जदयू ने उन्हें कड़ी नसीहत दी है तो दूसरी तरफ लोजपा ने भी आगामी लोकसभा उपचुनाव में उनसे दूरी बना ली है।

दरअसल 21 अक्‍टूबर को बिहार की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए सभी पार्टियों ने प्रचारकों के नाम की सूची बना ली है। वहीं लोजपा ने भी समस्‍तीपुर के लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचारकों की सूची बनाई है। इस सूची में लोजपा के अलावा भाजपा व जदयू के कई नेताओं के नाम हैं लेकिन उसमें गिरिराज सिंह का नाम नहीं है।

बता दें कि समस्तीपुर सीट पर लोजपा उम्मीदवार दिवंगत सांसद रामचंद्र के बेटे प्रिंस पासवान हैं। वहीं एनडीए के चुनाव प्रचारकों में गिरिराज सिंह का नाम नहीं होने पर उठ रहे सवाल पर लोजपा की तरफ से चिराग पासवान ने सफाई दी है। उनका कहना है कि चुनाव प्रचारकों की सूची स्थानीय मांग के अनुसार बनाई गई है। इसमें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान का नाम भी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static