LJP सांसद रामचंद्र पासवान का निधन, दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 02:29 PM (IST)

नई दिल्ली/समस्तीपुरः केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई व लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। 

इस पर रामविलास पासवान के बेटे व लोजपा सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया। उन्होंने लिखा कि आप सभी को बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे चाचा आदरणीय रामचंद्र पासवान जी अब नहीं रहे। आज 1 बजकर 24 मिनट पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक जताया है।

लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान समस्तीपुर से सांसद थे। 1993 में वह पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। उसके बाद 2004 और 2014 में वह लोकसभा सदस्य चुने गए। 2019 में चौथी बार रामचंद्र पासवान सांसद चुने गए थे। गौरतलब है कि 11 जुलाई की रात रामचंद्र पासवान को सीने में दर्द की शिकायत हुई। देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static