बिहार: 2019 की चुनावी जंग हुई खत्म, सासाराम में सर्वाधिक तो पटना साहिब में हुआ कम मतदान

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 12:06 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों पर 53.55% वोटिंग के साथ 2019 लोकसभा की चुनावी जंग खत्म हो गई। सातवें चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलीपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम , काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग हुई।

जानकारी के मुताबिक, सासाराम संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 57.74% वोटिंग हुई, जबकि पटना साहिब में मतदान की रफ्तार धीमी रही। यहां 43.54% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, पाटलिपुत्र में 57.26%, बक्सर में 55.60% काराकाट में 55%, नालंदा में 54.40%, जहानाबाद में 54% और आरा में 43.54% वोट पड़े। चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य की सभी 40 सीटों के लिए जनता का फैसला ईवीएम में लॉक हो गया है। अब 23 मई को मतों की गिनती होगी।

पटना साहिब लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा से हुआ। पाटलिपुत्र सीट से भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसके अतिरिक्त आरा सीट पर भाजपा के राजकुमार सिंह का मुकाबला सीपीआई(एमएल) के राजू यादव से हुआ। वहीं बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और राजद की तरफ से जगदानंद सिंह चुनाव लड़े।

इसके अतिरिक्त सासाराम सीट से भाजपा के छेदी पासवान और कांग्रेस की मीरा कुमार चुनावी मैदान में उतरीं। नालंदा लोकसभा सीट से जदूय के कौशलेंद्र कुमार और हम के अशोक कुमार आजाद चंद्रवंशी को टिकट दिया गया। काराकाट सीट से रालोसपा(राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला जदयू के महाबली सिंह से हुआ। जहानाबाद सीट से जदयू के चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और राजद के सुरेंद्र यादव चुनावी मैदान में उतरे थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static