गुजरात रेप कांडः मुख्य आरोपी बिहार के बक्सर से गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 12:13 PM (IST)

बक्‍सरः गुजरात में एक मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपित को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से युवक को पकड़ लिया। 

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए युवक का नाम अनिल यादव है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी धनसोई थाना क्षेत्र से की है। फिलहाल आरोपी को मॉडल थाने में रखा है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बक्सर डीएसपी सतीश कुमार ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

गौरतलब है कि यह घटना बीते 13 अक्टूबर की है। इस घटना के बाद से बिहारियों पर गुजरात में हमले होने लगे। भारी संख्या में बिहार के लोगों को गुजरात से पलायन करने को मजबूर भी किया गया। गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले के मुद्दे पर राजनीति भी चरम पर पहुंच चुकी है। विपक्ष-सत्तापक्ष द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला भी जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static