WHO के कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन चयनित हुए हर्षवर्धन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 05:32 PM (IST)

पटनाः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड का चेयरमैन चयनित किया गया है। इसके लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।

पांडेय ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को नई जिम्मेवारी मिलने से डब्लूएचओ में भारत की भूमिका बड़ी होगी। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) से न सिर्फ उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य संगठन में भारत अपना पक्ष मजबूती से रख सकेगा।

इसके साथ ही राज्य स्वास्थ्य मंत्री नेआयुष्मान भारत योजना के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश के लोगों के लिए वरदान बन रहा है। इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है, जो देश ही नहीं दुनिया के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Edited By

Ramanjot