रोहतासः ट्रेन से उतरते ही प्रवासी महिला की बिगड़ी तबीयत, तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 01:15 PM (IST)

रोहतासः बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही एक प्रवासी महिला की अचानक तबीयत खराब हो जाने से मौत हो गई।

सासाराम नगर थानाध्यक्ष कामख्या सिंह ने बताया कि मृतक महिला मीना कुमारी (60) औरंगाबाद जिले के गौरी सोनबरसा गांव निवासी मुरलीधर सिंह की पत्नी है। वह अपने पति के साथ ही गुजरात के सूरत से अपने गृह जिले के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आ रही थी। उसकी तबीयत सूरत से चलने के क्रम में ही बिगड़नी शुरू हो गई थी। सासाराम स्टेशन पर उतरने के बाद महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

इसके बाद महिला को एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा। मृतका के पति ने प्रशासन पर एंबुलेंस व अन्य सुविधा मुहैया नहीं कराने आरोप लगाया है। महिला के पति का कहना है कि सूरत से चलते समय सबकुछ ठीक था, किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static