क्वारंटाइन सेंटर में भोजन नहीं मिलने पर फूटा प्रवासियों का गुस्सा, ग्रामीण पथ किया जाम

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 06:08 PM (IST)

पटनाः बिहार में प्रवासियों द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बांका का है। यहां क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों ने भोजन नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पथ को जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला बांका के प्रोन्नत मध्य विद्यालय सुल्तानपुर में बने क्वारंटाइन सेंटर का है। यहां किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने पर प्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ग्रामीण पथ को जाम कर दिया। प्रवासियों का आरोप है कि उन लोगों को दो दिनों से भोजन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि अब तक डॉक्टर जांच करने भी नहीं आए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की दिक्कत को देखकर कई बार बीडीओ को फोन किया गया। लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उधर डीएम सुहर्ष भगता ने बताया कि सभी क्वारेंटाइन सेंटर में खाने पीने की व्यवस्था दी गई है। इसके लिए संबंधित नोडल पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static